यमुना में बहती मिली लाश, शव के हाथ पैर खा चुके जीव

Published On

पानीपत… (सन्नी कथूरिया) हरियाणा के पानीपत में उस समय सनसनी फैल गई जब हरियाणा और उत्तर प्रदेश सीमाओं पर बहती यमुना नदी में एक लाश मिली। यमुना की तलहटी में बसे जिले के गांव तामाशाबाद के पास यमुना में एक लाश तैरती हुई मिली। किसान अमित की सूचना पर सनोली थाना पुलिस मौके पर पहुची शव को पानी ने निकाल शव गृह में रखवाया गया।

मामले में जांच कर रहे जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि शव की अवस्था काफी बुरी हो चुकी है।हाथ और पैर लगभग पानी के जीव खा चुके है। मृतक की उम्र करीब 50 साल ओर कद पांच फुट 5 इंच करीब है।और मृतक के शरीर पर सिर्फ कमीज ओर अंडरवियर मिला है। जांच अधिकारी ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किये गए ,लेकिन शिनाख्त नही हो पाई।जांच अधिकारी कर्मबीर ने अपील की है इस बारे में कोई भी जानकारी मिली सनोली थाना में सम्पर्क कर सकता है। शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts