कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Published On

फर्रूखनगर (सच कहूँ न्यूज)। खंड के गांव कालियावास मार्ग पर तेज रफ्तार ईको कार ने बाईक को टक्कर मारी। बाईक सवार एक की मौत दूसरा घायल हो गया। मृतक नीरज पुत्र अजीत सिंह फर्रूखनगर के वार्ड नंबर-एक का रहने वाला था। पुलिस ने ईको गाड़ी सहित चालक को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है।

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार नीरज फर्रूखनगर के सुल्तानपुर मोड पर एल्युमिनियम की फिटिंग का कार्य करता था। वह अपने साथी के साथ गांव कालियावास में एलमुनियम की फिटिंग के कार्य से जा रहा था। जैसे ही उनकी बाईक कालियावास रोड पर राजा राम स्कूल के समीप पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रही राजस्थान नंबर की ईको कार ने टक्कर मार दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts