ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवें दिन भी जारी

पंचायत मंत्री का पुतला फूंका

Sarvesh Kumar Picture
Published On

भूना (सच कहूँ न्यूज)। Bhuna News: अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। वीरवार को कर्मचारी बीडीपीओ कार्यालय में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहीद उधम सिंह चौक पर पंचायत मंत्री का पुतला फूंका। सभा को संबोधित करते हुए सीटू जिला कन्वीनर ओम प्रकाश अनेजा व ब्लॉक प्रधान अनिल कुमार ने हाईकोर्ट के आदेशों को तुरंत लागू करने,

कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और घोषित वेतन लागू करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने समय पर मानदेय, भत्तों में बढ़ोतरी, सुरक्षा व्यवस्था, एक्सग्रेसिया पॉलिसी और मृतक आश्रित को नौकरी देने की भी मांग की।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Bhuna News
Bhuna News: पंचायत मंत्री का पुतला फूंकते ग्रामीण सफाई कर्मचारी।

About The Author

Related Posts