भंगीदास ने घर पर स्थापित किया तिरंगा

Published On
  • सैल्यूट कर बोले, देश पर नहीं आने देंगे कोई आंच

खारियां(सुनील कुमार)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक रामपुरथेड़ी-चक्कां के गांव मैहना खेड़ा निवासी भंगीदास हरद्वारी लाल इन्सां ने अपने घर पर तिरंगा स्थापित कर देश की शान बढ़ाने का कार्य किया है। इस अवसर पर हरद्वारी लाल इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरू जी द्वारा किए गए बचनों पर अमल करते हुए हमने अपने घर पर देश की आन बान शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा स्थापित किया है और आज से हम इसकी पूर्ण रूप से सुरक्षा व रक्षा करेंगे तथा इस पर किसी भी प्रकार का आंच तक नहीं आने देंगे। इस अवसर पर प्रेमी हरद्वारी लाल इन्सां, माया देवी इन्सां, गौरव इन्सां, पूनम इन्सां ने तिरंगा स्थापित कर सैल्यूट किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts