उत्थान संस्थान में दिव्यांग बच्चों ने कुछ इस तरह से मनाया अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस

Published On

International Women’s Day 2026: प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। उत्थान संस्थान (Utthan Sansthan) की कोशिश इकाई में दिव्यांग बच्चो द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चो ने सुंदर-सुंदर चित्रकारी बनाई। इस अवसर पर उत्थान संस्थान की निदेकश डॉ. अंजू बाजपई ने कहा कि हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल महिला दिवस के लिए थीम गिव टू गेन तय की गई है। गिव टू गेन अभियान उदारता और सहयोग की मानसिकता को प्रोत्साहित करता है। गिव टू गेन पारस्परिक सहयोग और समर्थन की शक्ति पर बल देता है। जब लोग, संगठन और समुदाय उदारतापूर्वक दान करते हैं, तो महिलाओं के लिए अवसर और समर्थन बढ़ते हैं। जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो हम सभी का उत्थान होता हैं। महिलाओं की उन्नति में योगदान करना सहायक और परस्पर जुड़ी दुनिया बनाने में मदद करता है। Pratap Nagar News

About The Author

Related Posts