बुजर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, महिला ने लगाए दामाद पर गला दबाकर हत्या करने के आरोप

Published On

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: शहर के आंबेडकर नगर में रहने वाले एक बुजर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का सही पता नहीं लग पाया है, लेकिन मृतक की पत्नी ने अपने ही दामाद पर उसके पति की बेल्ट से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। Kaithal News

मृतक की पत्नी कमलेश का कहना है कि चार साल पहले उसकी लडक़ी की शादी गांव ग्योंग के राजीव के साथ हुई थी। वह अक्सर लडक़ी से मारपीट करता था। एक सप्ताह पहले भी आरोपी ने उसके साथ मारपीट की थी। जब दो दिन पहले उसका 60 वर्षीय पति रोशनलाल अपने दामाद को समझाने के लिए गया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और बेल्ट से उसका गला दबा दिया। इससे उसके पति की हालात गंभीर हो गई और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। वे उसे सरकारी अस्पताल कैथल में लेकर गए और इलाज के लिए दाखिल करवा दिया। आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने पुलिस को शिकायत दे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। Kaithal News

सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल मृतक की पत्नी के बयान दर्ज किए गए हैं। मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत रैली निकाल किया जागरूक

About The Author

Related Posts