लाखों रुपए की नकदी लेकर कर्मचारी स्कूटी सहित फरार

Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: नई अनाज मंडी से एक व्यापारी की स्कूटी में रखे लाखों रुपए लेकर कर्मचारी स्कूटी सहित फरार हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस के अनुसार गढ़ी मोहल्ला निवासी हितेश ने बताया कि सब्जी मंडी में वह आढ़त का काम करता है और उसके पास राजू उर्फ राजकुमार निवासी बटनिया जिला बहराइच नौकरी करता है। हितेश ने बताया कि उसने पांच लाख 70 हजार रुपए स्कूटी की डिगी में रखे थे, जिसे बैक में जमा करवाना था।

जैसे ही वह मंडी से बैक के लिए निकला तभी एक ग्राहक आ गया और वह स्कूटी खड़ी करके ग्राहक को सामान देने चला गया तभी राजू उसके पास आया और खाना खाने जाने के लिए स्कूटी की चाबी मांग कर ले गया। हितेश ने बताया कि काफी देर तक राजू का इंतजार किया, लेकिन वह वापिस नहीं आया और जब उसके बारे में पता किया तो राजू का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Rohtak News

यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम के स्कूलों में बम की धमकी देने का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

About The Author

Related Posts