अधिकारियों को कुंभकर्णी नींद से जगाने का काम करेगा विरोध प्रदर्शन: कौशिक

Published On

पंचकूला में होने वाले प्रदर्शन व मुख्यमंत्री आवास घेराव को लेकर कर्मचारियों ने कसी कमर

  • भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के आह्वान पर हजारों अनुबंधित कर्मचारी करेंगे सीएम आवास का घेराव

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर 21 मार्च को पंचकूला में होने वाले प्रदर्शन व मुख्यमंत्री आवास घेराव को लेकर कर्मचारियों ने कमर कस ली है। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ से संबंधित अनुबंधित व कच्चे कर्मचारियों के संघ व महासंघ की मांगों को लेकर हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें 50 हजार से ज्यादा संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें:– मुंडेट कलां में सीडीओ व हिंगोखेड़ी में बीडीओ ने सुनी समस्याएं

यह बात भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रैस प्रवक्ता पवन कौशिक ने कही। उन्होंने कहा कि 13 अक्टूबर 2022 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भारतीय मजदूर संघ के हरियाणा में केंद्रीय कर्मचारी नेताओं के बीच कर्मचारियों के हितों को लेकर 2 दर्जन से अधिक मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन हरियाणा सरकार के अधिकारियों के ढुलमुल रवैया के कारण उनके पत्र व नोटिफिकेशन जारी नहीं हुए। जिसको लेकर हरियाणा प्रदेश के हजारों कर्मचारियों में रोष व्याप्त है तथा इसी के तहत भारतीय मजदूर संघ ने कर्मचारी हितों को देखते हुए विरोध प्रदर्शन का एक बड़ा फैसला लिया है।

कच्चे कर्मचारियों को किया जाए पक्का: कौशिक

पवन कौशिक ने कहा कि उनके द्वारा 36 सूत्रीय मांग पत्र हरियाणा सरकार को भेज दिया गया, जिसमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए व नियमित भर्ती की जाए, कौशल रोजगार निगम के पूरे वेतन पर कर्मचारियों का इपीएफ काटा जाए, निजीकरण आउटसोर्सिंग वर्क आर्डर पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए, सभी योजना कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए, असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए, सभी कर्मचारियों को सरकार के नियमानुसार 58 व 60 वर्ष तक रोजगार सुरक्षा दी जाए, वेतन आयोग की विसंगतियां दूर की जाए, समान काम-समान वेतनमान दिया जाए सहित अन्य मांग व मुद्दों के साथ मांग पत्र में सभी संघ व महासंघ की मांगों को लागू करने के लिए सरकार के पास भेजा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts