चाहे दस साल आंदोलन चलाना पड़े, एक कदम पीछे नहीं हटेगा किसान : टिकैत

Published On

बोले-किसान चलाना सीख गया आंदोलन

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को तीन कृषि कानून वापिस लेने होंगे और एमएसपी पर गारंटी देनी होगी, इसके लिए चाहे किसानों को दस साल ही क्यों न आंदोलन चलाना पड़े, वह एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि करीब एक साल से आंदोलन चल रहा है और अब तो किसान बाखूबी से आंदोलन चलाना भी सीख गए हैं, उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। राकेश टिकैत ने कहा कि तीन कृषि कानून पूरी तरह से किसान विरोधी है और सरकार को किसानों व मजदूरों की बल्कि पूंजीपतियों की चिंता है। वे शनिवार को मकडोली टोल प्लाजा पर किसान मजदूर महापंचायत में बोल रहे थे।

साथ ही भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने भी केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है, लेकिन किसान आंदोलन पूरी तरह से मजबूती से चल रहा है और जब तक तीन कृषि कानून वापिस नहीं होंगे आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि प्रत्येक गांव से हर रोज दस किसान जरूर धरनों पर पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कांता आलडिया, भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता, भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष अनिल नांदल सहित उत्तर भारत से बड़ी संख्या में किसानों ने शिरकत की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts