बुढ़ाखेड़ा के खेतों में किसान की गोली मारकर हत्या

Published On

मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे हमलावार

जुलाना (सच कहूँ/कर्मबीर)। बुढ़ाखेड़ा गाँव के खेतों में काम कर रहे किसान(Farmer Shot Dead) को मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने जींद के सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हमलावारों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गोली मारने का कारण दो-चार दिन पहले गाँव के दो लोगों के साथ झगड़ा होना बताया जा रहा है।

बुढ़ाखेड़ा गाँव का 40 वर्षीय राकेश मंगलवार को खेतों में गया हुआ था। खेतों में जब वह काम कर रहा था तो मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग खेतों में पहुंचे और राकेश पर फायरिंग कर दी। खेतों में काम कर रहे पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया।

पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। राकेश(Farmer Shot Dead) खेती बाड़ी कर अपना तथा अपने परिवार का पेट पालता था। मृतक अपने पीछे दो लड़के व विधवा पत्नी को छोड़ गया। बताया जा रहा है कि गांव के दो लोगों के साथ दो-चार दिन पहले राकेश का झगड़ा हुआ था। यह झगड़ा ही गोली मारने का कारण बताया जा रहा है। जुलाना थाना प्रभारी समरदीप ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts