शिक्षा और रोजगार
Fire: प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग से लाखों का नुकसान
Published On
यमुनानगर (सच कहूँ ब्यूरो)। Yamunanagar News: सोमवार को खारवन रोड़ जगाधरी में बंद पड़ी एक प्लाईवुड फैक्टरी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। उधर घंटों की देरी से मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी द्वारा बड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्लाईवुड मालिक के रिश्तेदार ने बताया कि ये फैक्ट्री उसके जीजा की है, जो काफी दिनों से बंद हैं, आग से उन्हें लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान हैं। उन्होने बताया कि फैक्ट्री में काफी मात्रा में लकड़ी पड़ी थी जो आग में जलकर राख हो गई। उन्होने बताया कि दमकल विभाग की गाड़ी घंटों देरी से पहुंची। अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय से आती तो नुकसान को कम किया जा सकता था। Yamunanagar News
यह भी पढ़ें:– Sirsa Crime News: नाबालिगा से छेड़छाड़ का आरोपी टीजीटी अध्यापक गिरफ्तार