वाशिंग पाउडर फैक्टरी में लगी आग

Published On

 लाखों का सामान जलकर राख

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 10 स्थित गांव गांधरा औद्योगिक क्षेत्र में वाशिंग पाउडर बनाने वाली एक फैक्टरी में वीरवार सुबह आग लग गई। आग भयंकर रूप धारण कर फैक्ट्री के चारो तरफ फैल गई। गनीमत रही कि आग लगने पर फैक्टरी के अंदर मौजूद कर्मचारी समय रहते बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर बिग्रेड की गाडी मौके पर पहुंची।

दमकल कर्मचारियों ने करीब छह घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि आग से लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। पुलिस भी आग लगाने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई। वीरवार सुबह गांधरा औद्योगिक क्षेत्र में हितकारी ग्राम उद्योग संघ वाशिंग पाउडर बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लग गई।

6 घंटे की मशक्कत से पाया आग पर काबू

जिस वक्त फैक्टरी में आग लगी उस समय 50 कर्मचारी काम कर रहे थे। आग देखकर कर्मचारियों में हडकंप मच गया और आनन-फानन में कर्मचारी फैक्टरी से बाहर निकल आए। आग से कच्चा व पक्का माल जल कर राख हो चुका था। फायर अधिकारी यासीर खान ने बताया कि उन्होंने आग लगने की सुचना मिलते ही गाड़ी का रवाना कर दी। लेकिन जब मौके के हालात पता चले तो वे स्वयं भी तीन गाड़ियां ओर लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts