जल भराव से प्रभावित गांवों में 3 दिन के अंदर होगी गिरदावरी: मनोहर लाल

Published On

सोनीपत जिले के किसानों ने जल भराव की समस्या पर सौंपा ज्ञापन

सोनीपत(सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने सोनीपत जिले के खरखौदा इलाके के गांवों में आ रही जल भराव की समस्या का तत्काल निवारण करने के आदेश दिए हैं। इस समस्या के संबंध में रविवार को खरखौदा इलाके के करीब 20 गांवों के किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन सौंपने के साथ-साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जल भराव की समस्या से ग्रस्त इलाकों में स्वयं निरीक्षण करने की गुहार भी लगाई। मुख्यमंत्री ने खरखौदा इलाके में आ रही जल भराव की समस्या को लेकर सोनीपत के जिला उपायुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरदावरी शुरू करवाने के आदेश दिए। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि गिरदावरी का काम आने वाले तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा राशि जारी की जाएगी।

ड्रेन की सफाई के तत्काल आदेश

मुख्यमंत्री ने सोनीपत जिला उपायुक्त को बधाना, झरोठी और खेड़ी ड्रेन की सफाई के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इन ड्रेन की सफाई के लिए जिस भी मशीन की आवश्यकता हो तत्काल उसका इंतजाम करके इनकी सफाई का काम पूरा किया जाए, ताकि जल निकासी हो सके।

जल भराव से प्रभावित खेतों में मिलेगी 24 घंटे बिजली

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिजली विभाग को भी जल भराव से प्रभावित गांवों में अगले 10 दिन 24 घंटे बिजली देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 24 घंटे बिजली मिलने से पंपों द्वारा जल निकासी का काम शीघ्र पूरा होगा और किसान फसल बुआई के लिए खेतों को तैयार कर पाएंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts