वरमाला के समय गोली चलने से दूल्हे के दोस्त की मौत

Published On

हिसार (सच कहूँ न्यूज)। जिले के पुट्ठी गांव में सोमवार रात एक शादी समारोह में वरमाला के समय हर्ष फायरिंग में गोली लगने दुल्हे की दोस्त की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अधिकांश बाराती भाग निकले। परिजनों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार महम के पुट्ठी गांव में बारात आई थी। मृतक सोनू अपने दोस्त दोस्त विनय की बारात में शामिल होने आया था। वरमाला की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान किसी ने गोली चला दी, जो सीधे सोनू को जा लगी। घायल सोनू को लेकर लोग महम नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर थाना बास पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हांसी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts