हड़ताली आढ़तियों पर भड़के हरियाणा के कृषि मंत्री

Published On

हड़ताल खत्म हो या न हो, एक अक्तूबर से हर हाल में होगी खरीद

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने हरियाणा ने आढ़तियों की हड़ताल पर तल्ख तेवर दिखाते हुए खरीद के समय हड़ताल को गलत करार दिया है। जेपी दलाल ने कहा कि आढ़ती हड़ताल खत्म करें या नहीं एक अक्तूबी से हर हाल में खरीद शुरू होगी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के कोहराम व तीसरे मोर्चे के गठन पर निशाना साधा। बता दें कि सोमवार सुबह कृषि मंत्री जेपी दलाल अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए हरियाणा में आढ़तियों की हड़ताल पर सख्त तेवर दिखाये। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत से ही आढ़तियों का व्यापार चलता है। आज बेमोसमी बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। जो फसल बची है उसकी खरीद के समय आढ़ती हड़ताल पर हैं। जेपी दलाल ने कहा प्रकृति की मार झेल रहे किसानों को आढ़ती परेशान ना करें। साथ ही उन्होंने विपक्ष व किसान संगठनों पर भी निशाना साधा और कहा आज किसान राजनीति कर रहे आढ़तियों की हड़ताल से परेशान हैं जबकि विपक्ष तथा किसान संगठन चुप हैं। उन्होंने दावा किया की आढ़ती माने या ना माने, एक अक्तूबर से फसलों की खरीद हर हाल में होगी। इसके लिए चाहे गाँवों में या खेल स्टेडियमों में एफपीओ या पंचायतों के माध्यम से खरीद करनी पड़े।

यह भी पढ़ें:– बदलाव। स्कूल में फिर देखने को मिलेंगे गणित पढ़ाने के पुराने तरीके

कांग्रेस पर साधा निशाना:

‘थोड़े दिनों बाद देश में कांग्रेस नाम की कोई चीज नहीं बचेगी’

कांग्रेस पर बरसते हुए मंत्री ने कहा कि अब चंद लोग एक परिवार की भक्ति करने वाले हैं, वो भी कांग्रेस से निकल जाएंगे और थोड़े दिनों बाद देश में कांग्रेस नाम की कोई चीज नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डमी अध्यक्ष बनाना चाहती थी, लेकिन अशोक गहलोत ने अपना असली रंग दिखा दिया। जेपी दलाल ने विपक्ष द्वारा तीसरे मोर्चे के गठन की कोशिश पर कहा कि चुनावों के साम्य ये हर बार होता है। उन्होंने नीतीश कुमार द्वारा 2024 में भाजपा को 50 सीटों पर समेटने पर कहा कि देश की जनता ने अपना आशीर्वाद पीएम मोदी व उनके कामों को दिया है। समेटने का काम नीतीश की नहीं, जनता का है, जो भाजपा की बजाय विपक्ष को समेटेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts