पंजाब सरकार के खिलाफ हरियाणा भाजपा ने पारित किया निंदा प्रस्ताव

Published On

कहा : पीएम की सुरक्षा में चूक के लिए सीएम चन्नी और कांग्रेस जिम्मेदार

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा भाजपा के महासचिव एवं पंजाब प्रवासी प्रभारी संजय शर्मा ने वीरवार को पंजाब की 30 विधानसभाओं के 82 कार्यकर्ताओं की बैठक चंडीगढ़ में ली। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोकने और रास्ता क्लीयर नहीं करवाने पर पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। भाजपा नेता ने इसके लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने राष्ट्रपति से पंजाब सरकार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

संजय शर्मा ने कहा कि पंजाब में चुनाव घोषित होते ही पार्टी कार्यकर्ता काम करेंगे। भाजपा बड़े दल के रुप में पंजाब में चुनाव लड़ेगी। कैप्टन अमरिंदर की पार्टी के साथ गठबंधन होगा। लोग नया पंजाब बनाने में सहयोग करेंगे। डबल इंजन की सरकार बनाकर पंजाब को तरक्की के रास्ते पर आगे लाया जाएगा। पंजाब सरकार के पास अपने कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए पैसे नहीं है। लोग भाजपा को वोट देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में पार्टी का संगठन मजबूत किया है। आखिरी चरण में विधायक और मंत्री भी मैदान में उतरेंगे। पंजाब के लोग हरियाणा की तरह ही विकास चाहते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts