हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक पांच अप्रैल को

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक पांच अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे यहां हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। राज्य विधानसभा के बजट सत्र के बाद मंत्रिपरिषद की यह पहली बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर (Manohar Lal) लाल खट्टर करेंगे।

मुख्यमंत्री इस समय राज्य में जन संवाद कार्यक्रमों के सिलसिले में दौरे पर हैं और जनता से मिल रही फीडबैक के आधार पर इस बैठक में जनता के हितार्थ कुछ अहम फैसले लिये जा सकते हैं। इसके अलावा राज्य में हाल में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण नष्ट हुई फसलों के प्रभावित किसानों के लिये मुआवजे का भी एलान हो सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts