आईपीएस भारती को रिलीव नहीं करना चाहती हरियाणा सरकार

Published On

अनिल विज ने पुन: विचार करने को कहा

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। हरियाणा में आईपीएस अधिकारी भारती अरोड़ा ने सरकार से पत्र लिखकर रिटायरमेंट की मांग की है। जैसे ही अनिल विज को भारती अरोड़ा की रिटायरमेंट संबंधित फाइल मिली तो विज ने उस फाइल पर भारती अरोड़ा को अपने फैसले पर पुन: विचार करने की राय दे डाली। बता दें कि भारती अरोड़ा के पत्र के बाद हरियाणा में उनका यह पत्र चचार्ओं का विषय बन गया है। भारती अरोड़ा ईमानदार और दबंग छवि की महिला आईपीएस अधिकारी हैं। हरियाणा में मामला कबूतरबाजों पर शिकंजा कसने का हो या आपराधिक मामलों पर नकेल कसने का सरकार ने जब जब भारती अरोड़ा को जो भी जिम्मेदारी सौंपी उन्होंने उसे बखूबी निभाया। ऐसे में अब भारती अरोड़ा ने रिटायरमेंट के लिए सरकार को पत्र लिखा है लेकिन हरियाणा के गृह मंत्री अपनी पुलिस की दबंग और ईमानदार पुलिस अधिकारी को सेवानिवृत्त नहीं करना चाहते।

भारती अरोड़ा ने रखी है ये मांग

तीन महीने के नोटिस पीरियड में छूट देने की मांग करते हुए भारती अरोड़ा ने एक अगस्त से स्वैच्छिक सेवानिवृति की मांग कर रखी है। हरियाणा सरकार की कोशिश भारती अरोड़ा को पुलिस सेवा में बनाए रखने की है, लेकिन भारती अरोड़ा अभी तक भी अपने वीआरएस लेने के फैसले पर कायम हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts