आयुष्मान कार्ड बंद करने के मुद्दे पर हरियाणा के मंत्री का आया बड़ा बयान

Published On

कैथल (सच कहूँ न्यूज) विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार वीरवार को कैथल पहुंचे। यहां वे लघु सचिवालय परिसर में केंद्र सरकार के सफलतम 11 वर्ष पूरे होने पर संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के उद्घाटन उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने डोमिसाइल सर्टिफिकेट न बनने और सरल पोर्टल बंद होने के मुद्दे पर कहा कि पहले भी किसी ने इस बारे में सीएम से सवाल किया था। कोई भी युवा टेस्ट देने से वंचित नहीं रहेगा। इसके लिए सरकार जिम्मेवार है। वे इस संबंध में सीएम से बातचीत करेंगे।

वहीं प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड बंद करने के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि अगर किसी को इस प्रकार की दिक्कत है, तो सरकार को शिकायत दे सकते हैं। ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी विभागों और कार्यालयों में पेयजल व्यवस्था सुचारू करवाने को लेकर भी प्रशासन से बातचीत करने का आश्वासन दिया। कैथल के गांव पोलड को खाली करवाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस बारे में उच्चाधिकारियों से बातचीत की जाएगी। पानीपत में किसान की मौत के मामले में भी उन्होंने यही कहा कि यह बात उनके संज्ञान में नहीं है। जाति प्रमाण पत्र बनवाते समय माता या पिता का मृत्यु प्रमाण पत्रा मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल गलत है। इस बारे में सरकार से बातचीत की जाएगी

About The Author

Related Posts