हरियाणा, राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी, तापमान पहुंचा 44 डिग्री के पार

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा-पंजाब समेत राजधानी दिल्ली में इन दिनों लोगों को लू और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है और जो लोग जुलाई में बारिश की उम्मीदें लगाए थे उन्हें अभी भी मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा और चार बजे दिन में अधिकतम 44 डिग्री दर्ज किया गया। आम तौर पर जून में भीषण गर्मी पड़ती है लेकिन इस बार लोगों को जुलाई में भी लू के जोरदार थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों उमस ने लोगों को बाहर निकलना दूभर कर दिया है।

अगले चार पांच दिनों तक चलेगी गर्म हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में मानसून कम से कम एक सप्ताह बाद आ सकता है जिसके बाद लोगों को इस गर्मी से निजात मिलने की संभावना है। राजधानी में जून के अंत तक लोगों को बारिश देखने को मिल जाती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है और इसमें थोड़ी देरी हुई है। भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत के कुछ भागों के लिए दक्षिण पश्चिम हवाएं कुछ राहत प्रदान कर सकती हैं लेकिन गर्म हवाएं और लू लोगों को अगले चार पांच दिनों तक परेशान कर सकती है।अभी मानसून आने में कम से कम एक हफ्ता लग सकता है।

गर्म हवाएं से लोग परेशान

राजधानी में हवा की गुणवत्ता अभी भी खराब श्रेणी की बनी हुई और और प्रदूषक कणों पीएम10 की अधिकता से वजह से प्रदूषण काफी बढ़ा है। सतह से चलने वाली हवाओं के कारण धूल की मात्रा में भी इजाफा हुआ है। अगले दो से तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता ऐसे ही रहने का अनुमान है और इसमें धूल कणों की अधिकता होगी। अगले पांच दिनों तक हवा की गुणवत्ता मध्यम दर्जे का रहने का अनुमान है।

दिन में आर्द्रता का स्तर 22 प्रतिशत दर्ज किया गया। आज दिन में दिल्ली की पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी तरफ से सतही वायु की रफ्तार 18 से 24 किलोमीटर प्रति घंटा रही और कईं स्थानों पर गर्म हवाएं भी चली जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। बुधवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पूरे दिन गर्म हवाएं चलती रहीं और उमस से लोग परेशान रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts