तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार को रोंदा

Published On

रातभर सड़क पर पड़ा रहा युवक का शव

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। जिले के बादली क्षेत्र में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक अज्ञात वाहन ने गांव सौंधी के पास एक बाइक सवार को बुरी तरह से कुचल दिया। पूरी रात मृतक का शव सड़क पर पड़ा रहा। सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिजन मृतक की पहचान कर चुके थे। मृतक की पहचान गांव सौंधी के 26 वर्षीय हवा सिंह पुत्र रामबीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार हवा सिंह बाइक पर जा रहा था। उसी दौरान ही सामने से तेज गति से आए एक वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि हवा सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

लेकिन पूरी रात उसक शव सड़क पर पड़ा रहा। सुबह परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो उन्होंने पहले तो मौके पर जाकर हवा सिंह के शव की पहचान की और बाद में पुलिस को इस बारे में सूचना दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस बारे में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाहीं से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की न तो पहचान हो पाई है और न ही उसकी गिरफ्तारी ही हो पाई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts