मकान में लगी आग, युवओं ने जान पर खेलकर बचाई जान

Published On

टीन के शैड से बने मकान में भभकी आग

  • महिलाओं को बचाते समय खुद झुलसे

खिजराबाद (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। गांव मुकारम पुर में आग लगने से भारी नुकसान, तीन युवकों ने आग (Fire) में झुलस कर बचाई महिलाओं की जान गांव मुकारमपुर में टीन शेड से बने मकान में अचानक आग लग गई। जिससे घर का सारा सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया।

प्राप्त जानकारी देते हुए हैं, मोहम्मद इस्लाम पूर्व सरपंच ने बताया कि रब्बो विधवा पीरु अपने घर पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाना बना रही थी कि अचानक आग भभक गई। आग कुछ ही क्षणों में पूरे घर में लग गई। रब्बो जोकि दिव्यांग है, परिवार के दो अन्य महिलाएं भी इस आग की चपेट में आ गई। इस दौरान गांव के इफ्तिखार, सादिक, नौशाद अपनी जान की परवाह न करते हुए आग में कूद पड़े और पीड़ित परिवार के तीनों महिलाओं को घर से बाहर निकाल दिया। लेकिन तीनों नौजवान बुरी तरह से आग (Fire) में झुलस गए। दमकल केंद्र से आई गाड़ी ने आग पर काबू किया। इस मौके पर दिलशाद, जमशैद, नसीम, कादिर, इरफान, रकीब, आलिम, सालीम, लियाकत, नासिर, इमरान आदि मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts