गुरुग्राम में घरेलू झगड़े में पति ने पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

सेक्टर-9 में किराये के मकान में रहते थे, 10 साल के बेटे ने पड़ोसियों को दी सूचना

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram Crime News: यहां के सेक्टर-9 इलाके में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पहले तो पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दंपत्ति की पहचान 33 वर्षीय दीपक कुमार व 28 वर्षीय उसकी पत्नी सोनम बाई के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार दीपक कुमार मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले के खडनपुरी रोड स्थित चावर कॉलोनी का निवासी था। वह शहर के सेक्टर-9 में किराये पर रह रहा था। रविवार रात दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जो इतना बढ़ गया कि देर रात दीपक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। Gurugram Crime News

घटना के समय उनका 10 वर्षीय बेटा दूसरे कमरे में खेल रहा था। काफी देर तक जब माता-पिता कमरे से बाहर नहीं आए तो बच्चा अंदर गया और वहां का दृश्य देखकर घबरा गया। उसने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने बिना देरी किए पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की असल वजह सामने आ सके। Gurugram Crime News

यह भी पढ़ें:– चुनाव आयोग का मतदान से 48 घंटे पहले और मतगणना के दिन ‘ड्राई डे’ रखने का निर्देश

About The Author

Related Posts