Molestation Case: सरसा से नाथूसरी कलां जा रही रोडवेज बस में छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर बस से गिरे छात्रा व युवक
आरोपी को पकड़ने के प्रयास में दोनों बस से नीचे गिरे
Molestation Case: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरसा से नाथूसरी कलां जा रही रोडवेज बस में एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने आरोप लगाया कि बस में साथ बैठे युवक ने पहले उसे गलत नजर से देखा और बाद में अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर बस रुकते ही आरोपित भागने लगा। उसे पकड़ने के प्रयास में दोनों बस से नीचे गिर गए, जिससे छात्रा को चोटें आईं। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह सरसा के एक कॉलेज में पढ़ती है। Sirsa News
बुधवार दोपहर करीब 2:10 बजे वह सरसा बस स्टैंड से रंधावा-रुपाणा-जोगीवाला रूट की बस में सवार हुई थी। छात्रा के अनुसार युवक बस में उसे गलत नजर से देखने लगा और इशारे करने लगा। बस रुपाणा बस स्टैंड पर रुकी तो आरोपित युवक नीचे उतरने लगा। छात्रा ने उसका कॉलर पकड़ लिया और पुलिस बुलाने की बात कही। इसी दौरान बस चल पड़ी और युवक खुद को छुड़ाकर भागने लगा। इस दौरान दोनों बस से नीचे गिर गए। लोगों की पूछताछ में आरोपित की पहचान रुपाणा निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Sirsa News