सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने पौधे वितरण और लंगर लगाकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

Published On

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: भाखड़ा नहर की 45 हजार आरडी बुर्जी, म्योंद पुलीस चौकी के पास टोहाना रोड़ पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस की खुशी में जहां पौधा वितरण कार्यक्रम चलाया। वहीं चावल छोले और लस्सी का लंगर लगाकर इस स्वतंत्रता दिवस को एक त्यौहार की तरह मनाया। और देश को आजाद करवाने वाले उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। Jakhal News

रवि बिश्नोई कनिष्ठ अभियंता ने बताया सिचाई विभाग से नवदीप सांगवान कार्यकारी अभियंता, महेंद्र सिंह, संजीव सिंगला उपमंडल अधिकारी एनवायरमेंट के प्रति काफी सक्रिय है। समय समय पर पेड़ पौधे लगवाते रहते है। उन्हीं से प्रेरणा लेकर क्षेत्र में सुख समृद्धि एवं भाईचारे को कायम रखने के उद्देश्य इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां राहगीरों को सैकड़ो पौधे वितरित किए गए वहीं पर पुरी छोले और ठंडी लस्सी का लंगर लगाया गया। इस कार्यक्रम में जल सेवाएं एवं सिंचाई विभाग कनिष्ठ अभियंता पवन नेन, विष्णु बेलदार, मेजर सिंह, सुखविंदर, विक्रमजीत सिंह, बबलू और अन्य विभागीय कर्मचारियों के अलावा गणमान्य लोगों ने इंद्र देवता के समक्ष बरसात के लिए कामना की। वहीं क्षेत्र में सुख शांति की कामना भी की। Jakhal News

यह भी पढ़ें:– Haryana Assembly Elections: हरियाणा में 1 अक्टूबर को होंगे विधानसभा चुनाव, इस दिन आएंगे नतीजे

About The Author

Related Posts