हरिगढ़ भौरख की जनसभा से हुआ तय, गांव गांव तक पहुंची भाजपा के विकास की लहर: जय भगवान शर्मा डीडी

कुलदीप काजल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैंकड़ों युवाओं ने बाइक काफिले के साथ किया अभिनंदन

Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: गांव हरिगढ़ भौरख में समाजसेवी कुलदीप काजल की ओर से भाजपा के समर्थन में विशाल जनसभा की गई। इसमें बतौर मुख्यातिथि भाजपा नेता जय भगवान शर्मा ने हिस्सा लिया। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर जाट सभा के प्रधान कृष्ण श्योकंद उपस्थित रहे । कार्यक्रम में पहुंचने पर कुलदीप काजल के नेतृत्व सभी अतिथियों काजोरदार अभिनंदन किया गया। जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि युवा शक्ति पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी हैं। युवाओं के दम पर भाजपा तीन बार सत्ता में आई और उसे लोगों की सेवा करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि गांव हरिगढ़ भौरख से उनका और मुख्यमंत्री नायब सैनी का पुराना नाता रहा है। ग्राम स्तर पर पहली बार उन्होंने इतना बड़ाकार्यक्रम देखा है। इससे साफ पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी की नीतियों से युवा पूरी तरह संतुष्ट हैं।

डीडी ने कहा कि हरिगढ़ भौरख में प्रदेश सरकार के सहयोग से करोड़ों रुपए के विकास कार्य हुए हैं। जिससे ग्रामीणों के दैनिक जीवन में आ रही कठिनाइयों काफी हद तक दूर हुई हैं। भविष्य में भी वे सदैव इस गांव के साथ खड़े हैं। गांव का बच्चा भी यदि कोई काम लेकर आएगा तो उसे भी पूरा सम्मान दिया जाएगा। जनसभा में कुलदीप काजल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवा बाइक काफिले के साथ जय भगवान शर्मा डीडी को गांव टिकरी से हरिगढ़ तक लेकर आए। कुलदीप काजल की ओर से पूरे गांव का सामूहिक भोजन भी किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और शाल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीर शेर नाथ, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के महंत महावीर दास, .महंत बबला दास, महंत दीपक प्रकाश, सरपंच कमल काजल, नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, बाखली मंडल अध्यक्ष सुखबीर

ईशाक, युवा मोर्चा अध्यक्ष रिचिक कौशिक, पार्षद जयपाल कौशिक, रविकांत कौशिक, विकास चोपड़ा, गगन टांक, डायरेक्टर पवन शर्मा, अमित धीमान गोल्डी, राजेश शर्मा जलबेहड़ा, किसान मोर्चा प्रधान बलवान बोधनी, कर्मवीर सरपंच हेलवा, विकल चौबे सरपंच धनीरामपुरा, राकेश पुरोहित, युधिष्ठिर बहल, गुरमेहर विर्क छज्जूपुर, रामनाथ दीवाना, तेजा सरपंच टीकरी, अमर गिरी, बलबीर रंगा, विनोद डोलिया, गुलशन शर्मा महामंत्री, ब्रह्म रूप शर्मा, पंडित मनीष शास्त्री, प्रवीण शर्मा, शंभू दत्त गौतम, रिक्की शर्मा, महेश तलवाड़, लव तलवाड़, अग्रवाल युवा अध्यक्ष तनिश बंसल, राष्ट्रीय महामंत्री विकास गर्ग, हरिओम अग्रवाल, डॉ. राजेंद्र मंगला, चंद्रगुप्त मंगला सोनू, दर्शन सैनी हरिगढ़, लीला राम बोधनी, कैप्टन गुरमीत, हरजिंदर सिंह, कृष्ण पटवारी, गोलू काजल, तरसेम, जगीर सिंह सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

Pehowa News (2)

About The Author

Related Posts