मरीजों का मददगार बना जन सेवा दल

Published On

सुबह नाश्ता, दोपहर में खाना और रात को खिचड़ी दलिया करवा रहा उपलब्ध

पानीपत (सन्नी कथूरिया)। जन सेवा दल सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए मददगार बना हुआ है। सुबह मरीजों को जहां दूध, चाय, ब्रेड और दोपहर को खाना तथा शाम को खिचड़ी उपलब्ध करवा रहा है। इसके अलावा सिविल अस्पताल में दवाई लेने आए मरीज को अगर दवा नहीं मिलती है तो सेवा से जुड़े सदस्य अपने खर्च पर दिलवाते हैं। ये लोग लावारिस शवों के अंतिम संस्कार तक में भी सहयोग दे रहे है। इस सेवा कार्य में किशन मनचंदा, कैलाश ग्रोवर, चमन गुलाटी, राजकुमार मनोचा, अशोक मिगलानी, श्याम लाल, गुलशन, अशोक अरोड़ा, यश बांग्ला, अशोक कपूर, जगन्नाथ नागपाल, रामनाथ शास्त्री अपना पूर्ण सहयोग कर रहे हैं।

About The Author

Related Posts