डायल 112 पर शिकायत देकर छुड़ाई 3 साल से बंधक जेठानी

Published On

पति और सास पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हिसार के गांव गंगवा में सास व पति द्वारा तीन साल तक बंधक बनाकर रखी गई एक महिला को उसकी देवरानी ने आपात पुलिस सेवा नंबर 112 पर शिकायत कर छुड़ाया है। कंचन ने बताया कि उन्होंने परसों 112 डायल कर पुलिस को घर बुलाया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वीडियो बनाया और आजाद नगर थाने के एसएचओ को फोन कर स्थिति की जानकारी दी और उनकी जेठानी सोनिया को छुड़ाया गया। कंचन ने बताया कि सोनिया से उनके जेठ सत्यपाल की शादी सात साल पहले सत्यपाल की पहली पत्नी की मौत के बाद हुई थी।

महिला को रखा जाता था भूखा

सोनिया के परिवार ने दहेज में 70 हजार रुपये दिये थे। शादी के लगभग दो साल बाद सोनिया को एक बेटा हुआ, जो इस समय पांच साल का है। कंचन के अनुसार पिछले तीन साल से सत्यपाल व उसकी माँ ने सोनिया को घर में बंधक बना लिया (घर से निकलने नहीं दिया जाता था) और उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि सोनिया को कुछ खाने-पीने तक के लिए नहीं दिया जाता था। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts