खेलो इंडिया वुशु लीग में ज्योति ने रजत व गरिमा ने कांस्य पदक पर किया कब्जा

Published On

खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: स्टेट खेलो इंडिया वुशु लीग प्रतियोगिता का आयोजन समालखा, पानीपत में किया गया। इसमे प्रताप स्कूल की ज्योति 45 किग्रा वर्ग मे रजत पदक तथा गरिमा ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय की 5 और अन्य खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, संस्थापक सतप्रकाश नम्बरदार, प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया, तथा वुशु कोच विनोद गुलिया ने खिलाड़ियों का फूल मालाए पहनकर स्वागत किया। द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने में कहा कि विद्यालय में खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना की गई है। हरियाणा खेल विभाग द्वारा खेल नर्सरियाँ भी आरंभ की गई हैं। डॉ. सुबोध दहिया ने कहा कि आज की बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपनी बेटियों के बहुमुखी विकास के लिए आगे आएं और उन्हें प्रेरित करें। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ विनय तिवारी ने सुनी जनसमस्याएं

About The Author

Related Posts