नेशनल हैंडीकैप्ड वेल्फेयर कॉउंसिल हरियाणा के प्रेसिडेंट केसी वधावन का निधन

Published On

केसी वधावन के निधन पर समाजसेवियों व पत्रकारों ने प्रकट किया दु:ख |k.c Wadhawan Dies

चंडीगढ़(अनिल कक्कड़)। हरियाणा के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक और नेशनल हैंडीकैप्ड वेल्फेयर कॉउंसिल हरियाणा के प्रेसिडेंट केसी वधावन (k.c Wadhawan Dies) का आज शनिवार को निधन हो गया। उनकी 70 साल आयु थी। गौरतलब है कि केसी वधावन ने अपने जीवन काल के दौरान पत्रकारिता के जगत में खूब नाम कमाया और उन्होंने हैंडीकैप्ड रहते हुए भी देश के राष्ट्रपति से पुरस्कार हासिल किया। केसी वधावन एक बुद्धिजीवी थे और पत्रकारिता के जगत में उनका काफी सम्मान के साथ नाम लिया जाता था। केसी वधावन ने हरियाणा के सूचना जनसंपर्क विभाग में कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी और विभाग को उल्लेखनीय स्थिति में खड़ा करने में अपना भरपूर योगदान दिया। केसी वधावन के निधन पर समाजसेवियों व पत्रकारों ने  दु:ख प्रकट किया है। केसी वधावन का अंतिम संस्कार चंडीगढ़ स्थित मनीमाजरा के शिवधाम में किया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts