क्विज कम्पीटीश्न में प्रताप स्कूल की खुशी व दीक्षा बनी विजेता

Published On

खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। जिला स्तरीय रैड रिबन क्विज कम्पीटीशन जो कि सोनीपत में आयोजित हुआ जिसमें प्रताप स्कूल (Pratap School) की खुशी व दीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लॉक व स्कूल का नाम रोशन किया। इस कम्पीटीशन में जिले के विभिन्न स्कूलों से 9 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दोनों छात्राओं को नकद पुरूस्कार मिला। Kharkhoda News

उपरोक्त प्रतियोगिता से पहले ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था जिसमें खुशी व दीक्षा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था जिसके आधार पर इनका चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। विद्यालय प्रांगण में खुशी व दीक्षा का प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया, डॉ दीपिका दहिया ने स्वागत किया। सभी ने खुशी व दीक्षा को जीतने पर बधाई दी तथा भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर प्राचार्या दया दहिया ने बताया कि विद्यालय में समय-समय पर पाठ्येतर गतिविधियों का आयोजन करवाया जाता है ताकि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारा जा सके। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Weather Update: राजस्थान मौसम, बारिश के आसार?

About The Author

Related Posts