सीएम नायब सैनी नें विधानसभा करनाल व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल नें करनाल लोकसभा प्रत्याशी के लिए भरा पर्चा

Published On

करनाल (सच कहूँ न्यूज)। Manohar Lal: सड़कों पर गेरुवा रंग और भाजपा का झंडा-डंडा लिए जनता का हुजूम, गाड़ियों की लंबी कतार, फूल-मालाओं की वर्षा, जय-जय श्री राम के उद्घोष की गूंज के बीच एक ही रथ पर सवार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जनता का गर्मजोशी से अभिवादन स्वीकार करने का अद्भुत माहौल सोमवार को करनाल की सड़कों पर छाया रहा। मौका था करनाल विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और करनाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नामांकन से पूर्व रोड शो। नामांकन के अंतिम दिन नायब सैनी और मनोहर लाल ने अपना नामांकन किया। Karnal News

रामलीला मैदान से शुरु हुआ यह काफिला घंटाघर,नेहरू बाजार, वाल्मीकी रोड, कर्ण बाजार, भगवान महावीर रोड, भगवान परशुराम रोड, महर्षि दयानंद रोड और सेक्टर बारह होते हुए मिनी सचिवालय पहुंचा। सड़कों पर झूमते कार्यकर्ता और गूंजती नारों के बीच मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी उत्साहित दिखे। जगह—जगह कार्यकर्ता फूल—माला लेकर जहां स्वागत कर रहे थे वहीं नायब सैनी और मनोहर लाल लोगों का अभिवादन भी स्वीकार कर रहे थे। विजय रथ पर नायब सैनी, मनोहर लाल के अलावा राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा भी सवार थे। भीषण गर्मी के बीच जनता का मनोबल बढ़ा हुआ नजर आ रहा था।

वहीं समर्थक अबकी बार 400 पार का नारा लगाते हुए काफिले के पीछे—पीछे चलते नजर आ रहे थे। 25 मई, कांग्रेस गई, 4 जून को आई भाजपा छाई जैसे नारे भी बीच—बीच में लगाए जा रहे थे। हजारों लोगों की भीड़ से करनाल की सड़कें कई घंटों तक गुंजायमान रही। मिनी सचिवालय पर पहुंचकर अद्भुत उत्साह के बीच नायब सैनी और मनोहर लाल ने अपना नामांकन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सचिवालय के बाहर जमे रहे।

मेरा चुनाव करनाल की जनता लड़ रही है – मुख्यमंत्री नायब सैनी | Karnal News

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी प्रत्याशियों को जनता आशीर्वाद दे चुकी है। पूरे हरियाणा में 11 कमल फूल खिलेगें। उन्होंने कहा कि मेरा चुनाव करनाल की जनता लड़ रही है,खुद आपने अपने कंधों पर जिम्मेदारी ले ली है। करनाल को उसका हक,न्याय और विकास में हिस्सेदारी सदैव में सुनिश्चित करूंगा। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्षों में सीएम सिटी के नाते और हक के मुताबिक करनाल को जो विकास में हिस्सेदारी मिली उससे कहीं बढ़कर आगे भी आपकी विकास यात्रा जारी रहेगी।

Karnal News

आप सभी अपने रिश्तेदारों और मित्रों से संपर्क कर बीजेपी को वोट देने के लिए प्रोत्साहित करें। बीजेपी को वोट जनता देशहित में दें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2047 की विकसित भारत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। आप सभी बीजेपी उम्मीदवारों को भारी रिकॉर्ड मतों से जिताएं। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता बूथ पर अपनी प्रभावी ढंग से काम करें। लोकतंत्र के महापर्व में बूथ की भूमिका अहम होती है। 4 जून को पूरे हरियाणा में सभी कार्यकर्ता होली और दिवाली मनाएं। बीजेपी की जीत से ही देश की प्रगति में तेजी आएगी।

हरियाणा एक नया इतिहास रचेगा— पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल

नामांकन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज करनाल लोकसभा से नामांकन कर के एक नई यात्रा की शुरुआत कर दी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हरियाणा के मेरे परिवारजनों का प्रेम, आशीर्वाद और साथ एक नया इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से राज्य कि सभी दस लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है तथा कांग्रेस की करारी हार होगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में एक नए और मजबूत भारत का निर्माण हुआ है। आज भारत बोलता है और दुनिया सुनती है।

मोदी से दुनिया भर के राष्ट्र प्रमुख सलाह लेते हैं। इसके साथ ही उन्होंने करनाल विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा कि ओर से नामांकन दाखिल करने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बारे में कहा कि उन्होंने एक योग्य उत्तराधिकारी चुना है। राज्य में विकास कि जिस गाड़ी को उन्होंने पटरी पर लाया था अब सैनी उसे दौडाएंगें। चार जून को राज्य में ग्यारह कमल खिलेगा। दस लोकसभा के लिए और एक विधानसभा के लिए। Karnal News

यह भी पढ़ें:– ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 बच्चों की मौत, दो घायल

About The Author

Related Posts