Gas Cylinder News: पहचान पत्र दिखाएं और 5 किलो का सिलेंडर ले जाएं!

Published On

अब हर गैस एजेंसी पर मिलेगा प्रवासी मजदूरों को 5 किलो का सिलेंडर | Sirsa News

Gas Cylinder News: रानियां (सच कहूँ न्यूज)। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा प्रवासी मजदूरों को रसोई गैस सुविधा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को रानियां की अनाज मंडी में कैंप लगाकर मजदूरों को 5 किलोग्राम गैस सिलेंडर प्राप्त करने संबंधी जानकारी दी गई। उप निरीक्षक ईश्वर सिंह ने बताया कि प्रवासी मजदूर किसी भी नजदीकी गैस एजेंसी से 5 किलो का सिलेंडर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता को केवल एक वैध पहचान पत्र दिखाना होगा, किसी प्रकार के पते के प्रमाण या दस्तावेजों की कॉपी की आवश्यकता नहीं है। Sirsa News

उन्होंने बताया कि 5 किलो सिलेंडर की खाली टंकी की कीमत 980 रुपये और गैस भरवाने का शुल्क 575 रुपये निर्धारित है। शुरूआत में उपभोक्ता को सिलेंडर और रेगुलेटर दोनों की कीमत देनी होगी, जबकि बाद में केवल रिफिल का शुल्क देना होगा। सरकार के निर्देश पर अनाज मंडियों, ईंट-भट्टों, राइस मिल, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियों और राशन डिपो पर कैंप लगाकर प्रवासी श्रमिकों को जानकारी दी जा रही है। Sirsa News

About The Author

Related Posts