Haryana Mock Drill: 14 मई को 13 जिलों में होगी मॉकड्रिल

राज्य की अब तक की सबसे बड़ी आपदा प्रबंधन एक्सरसाइज

Manmohan Picture
Published On

Haryana Mock Drill: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार द्वारा 14 मई को बाढ़ संभावित 13 जिलों में एक साथ बड़े पैमाने पर राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के सहयोग से आयोजित यह अभ्यास राज्य का अब तक का सबसे बडा आपदा तैयारी अभ्यासों में से एक माना जा रहा है। यह व्यापक अभ्यास 2023 और 2025 में आई बाढ़ से मिले अनुभवों के आधार पर राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Haryana News

इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों, एजेंसियों और समुदायों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने मॉक ड्रिल से पहले आयोजित टेबल टॉप एक्सरसाइज और ओरिएंटेशन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार अब केवल आपदा आने के बाद प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले से तैयारी और रोकथाम पर विशेष ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा कि यह अभ्यास केवल औपचारिक सिमुलेशन नहीं, बल्कि हरियाणा की भविष्य में बाढ़ जैसी आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की क्षमता को मजबूत करने की एक व्यावहारिक पहल है। उन्होंने कहा कि बेहतर योजना, समय पर समन्वय और सामूहिक प्रयासों से जन-धन की हानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है। Haryana News

यहां यहां होगी मॉकड्रिल उन्होंने कहा कि यह बाढ़ मॉक ड्रिल गुरुग्राम, अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, पलवल, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर जिलों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर अभ्यास कराया जाएगा, ताकि विभिन्न स्तरों पर तैयारियों, संसाधनों और प्रतिक्रिया तंत्र की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।

About The Author

Related Posts