प्रदेश अध्यक्ष बडौली ने पंजाब के बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री से भरा ट्रक किया रवाना

Published On

खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली (Mohan Lal Badoli) ने पंजाब के बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री से भरा एक ट्रक रवाना किया। यह ट्रक पंजाब के गुरदासपुर जिले में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भेजा गया है। सोनीपत जिले से पंजाब के लिए रवाना किया गया तीसरा राहत ट्रक है।

उन्होंने कहा कि आज भेजे जा रहे ट्रक में राहत सामग्री में जिनमें आटा, दाल, चावल, चीनी, हल्दी और अन्य आवश्यक राशन सामग्री शामिल है। इसके अतिरिक्त 500 मेडिकल किट और 500 तिरपाल भी प्रभावित परिवारों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए भेजे गए हैं। कहा कि केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार और भाजपा संगठन बाढ़ पीडि़तों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, हरियाणा सरकार पड़ोसी धर्म निभाते हुए बाढ़ पीडि़तों की हर संभव मदद कर रही है। हरियाणा में बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की गई है और अब तक बड़ी संख्या में फसल नुकसान का पंजीकरण हो चुका है। Kharkhoda

सभी नागरिकों से अपील की कि वे बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आएं और राहत कार्यों में अपना योगदान दें। हमारा लक्ष्य है कि प्रभावित लोग जल्द से जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। इस अवसर पर विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन, जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, आजाद नेहरा, नीरज ठरू, तरुण देवी दास, नवीन मंगला,बबीता दहिया, विकास कौशिक मंडल अध्यक्ष मुरथल, राजेश शांडिल्य कार्यालय प्रभारी, सुमित आंतिल जिला कार्यालय सह प्रभारी, नवीन मंगला, सुनीता लोहचब, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। Kharkhoda

यह भी पढ़ें:– ब्राजील में लहराया तिरंगा, प्रताप स्कूल की अपर्णा ने जीता सिल्वर मेडल

About The Author

Related Posts