पानीपत में हुई राम-नाम की चर्चा

Published On

पानीपत…(सन्नी कथूरिया) । जिले के नामचर्चा घर छाजपुर पानीपत ब्लॉक और काबडी ब्लॉक की साध-संगत ने महा परोपकार दिवस पर बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। नाम चर्चा में दोनों ब्लाको की सैकड़ों की संख्या में संगत मौजूद रही। नाम चर्चा की शुरूआत पवित्र नारा लगवाकर व महा परोपकार दिवस की बधाई दे कर की गई। नाम चर्चा में कविराज भाइयों ने पवित्र ग्रंथ से शब्दवाणी लगाकर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाम चर्चा में पूज्य हजूर पिता डॉ. राम रहीम सिंह जी इन्सां पवित्र वचन रिकॉर्डिंग द्वारा सुनाए गए। डेरा सच्चा सौदा सिरसा आए 45 मे. सदस्यों ने दरबार द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों के बारे में बताया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts