CM Nayab Saini: अब प्रदेश में बनेगी नगर निकाय के रूप में तीसरी सरकार: मुख्यमंत्री

Published On

सीएम नायब सिंह सैनी नप के अध्यक्ष पद के लिए माफी ढांडा का भरवाया नामांकन

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि घर-घर तक सरकार की योजनाओं का फायदा पहुंचाने के लिए अब प्रदेश में नगर निकाय के रूप में तीसरी सरकार बनेगी। इस प्रदेश में केन्द्र, राज्य और अब शहर की सरकार मिलकर तेजी के साथ विकास कार्यों को पूरा करेगी। इन चुनावों में भाजपा के मेयर, चेयरमैन और पार्षद भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को नए लघु सचिवालय के सभागार में नगर परिषद थानेसर की उम्मीदवार माफी ढांडा और पार्षद पद के 32 उम्मीदवारों से बातचीत कर रहे थे। Kurukshetra News

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, प्रदेश सचिव राहुल राणा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा ने नगर परिषद थानेसर की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार माफी ढांडा का सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार परमजीत सिंह के पास नामांकन पत्र दाखिल करवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव को लेकर हमेशा गंभीर रहती है, चुनाव चाहे छोटा हो या बड़ा। प्रत्येक कार्यकर्ता उसे गंभीरता से लड़ता है। हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ता जी-जान से लगे हुए है और इन चुनावों में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी।

समस्याओं के लिए की गई है सूचि तैयार | Kurukshetra News

सीएम ने कहा कि पार्षद पद का चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं और मांगों की सूची तैयार की गई है। इसी तरह अध्यक्ष पद की उम्मीदवार माफी ढांडा की तरफ से भी शहर को विकसित करने के साथ-साथ आम नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के लिए सूची तैयार की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों सूचियों को लेकर भाजपा की तरफ से शहर के विकास के लिए एक खाका तैयार किया जाएगा और चुनावों के बाद योजनाबद्घ तरीके से हर वार्ड का सबका साथ सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति को अपनाकर विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस मौके पर चेयरमैन धर्मवीर मिजार्पुर, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, गुरनाम सिंह सैनी, रविन्द्र सांगवान, प्रदीप झांब, टोनी मदान, मलकीत ढांडा, भाजपा के सभी मंडल प्रमुख और गणमान्य लोग उपस्थित थे। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: आलू लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा, लगा जाम

About The Author

Related Posts