डबवाली की सचखंडवासी माता भतेरी देवी इन्सां की पांचवीं बरसी पर परिजनों ने किया ये सराहनीय कार्य

नामचर्चा में 11 जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन

Manmohan Picture
Published On

डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। गत शनिवार को संगीत अध्यापक बलजिंदर इन्सां पंचकूला व जितेंद्र कुमार इन्सां एडीसी पलवल की माता सचखंडवासी भतेरी देवी इन्सां की पांचवीं बरसी पर श्रद्धाभाव से नामचर्चा का आयोजन किया गया। यह नामचर्चा अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में साध-संगत ने शिरकत की। नामचर्चा की कार्यवाही ब्लॉक प्रेमी सेवक गोबिंद इन्सां ने इलाही नारा ह्लधन-धन सतगुरु तेरा ही आसराह्व लगाकर शुरू की। इसके उपरांत कविराज भाइयों ने महापुरुषों के अनमोल ग्रंथों में रचित नाम व चेतावनी भजन-शब्द सुनाकर मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। Dabwali News

कार्यक्रम के अंत में पावन ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए तथा 10 मिनट का सिमरन करवाया गया। इसके बाद साध-संगत को प्रसाद वितरित किया गया। माता भतेरी देवी इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा से नाम की अनमोल दात प्राप्त कर अपना संपूर्ण जीवन मानवता भलाई के कार्यों में समर्पित किया। वह सच्ची सब्जी समिति की कर्मठ सेवादार थीं तथा उन्होंने अपने परिवार को भी मानवता सेवा के कार्यों से जोड़कर समाज सेवा की प्रेरणा दी।

परिवार की ओर से डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे175 मानवता भलाई के कार्यों में से ''फूड बैंक'' मुहिम के तहत 11 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन वितरित किया गया। नामचर्चा में माता जी के दामाद कुलदीप, गुरमीत सिंह, बेटियां सहित अन्य पारिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश जग्गा, विकास शर्मा, विनेश छाबड़ा, नरेश शर्मा, पार्षद मनीष शर्मा, रवि मोंगा (पब्लिक मंच संवाददाता), सोनू सहित शहरवासी, सच्चे नम्र  सेवादार बहन शीला इन्सां ,सच्ची प्रेमी समिति व  एमएसजी आईटी विंग के सेवादार भाई बहन तथा भारी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही। Dabwali News

Bhateri-Insan-Ration

About The Author

Related Posts