गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में ही दिया बच्ची को जन्म

Published On

सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ किया गया था रेफर | Ambala News

अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Ambulance News: बुधवार रात को अंबाला कैंट सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ रेफर की गई गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। जानकारी मुताबिक अंबाला कैंट के खानपुर लबाना निवासी मोनिका को प्रसव पीड़ा के चलते बुधवार रात को अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। Ambala News

यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच की तो मोनिका को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। जिसके बाद चिकित्सक ने गर्भवती को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया। जब महिला को एंबुलेस से चंडीगढ़ लेकर जाया जा रहा था तो रास्ते में दप्पर टोल के पास गर्भवती को ज्यादा प्रसव पीड़ा हो गई। यहां इमरजेंसी मेडिकल टैक्निशियन (ईटीएम) मुकेश ने एंबुलेंस रोक महिला की जांच की। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर ईटीएम को अपनी सूझबूझ से एंबुलेंस में ही सुरक्षित डिलीवरी करानी पड़ी। महिला मोनिका के पास पहले एक बेटा व बेटी है, यह तीसरा बच्चा है। Ambala News

यह भी पढ़ें:–Tyagi Community Supported BJP: त्यागी समाज ने दिया भाजपा को समर्थन!

 

About The Author

Related Posts