शिक्षा और रोजगार
किसानों की नहीं थम रही मुश्किलें: अब डीएपी खाद के लिए मची मारोमार
धान की खरीद न होने से माथे पर चिंता की लकीरें
-
औने-पौने दामों पर फसल बेचने को हुए मजबूर
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। सरकार की गलत नीतियों के कारण अब खाद के लिए किसानों को घंटों-घंटों तक लाईनों में लगना पड़ रहा है। हालत यह है कि पुरूष किसानों के साथ-साथ महिलाएं भी लाईनों में लगी हुई हैं, लेकिन उन्हें खाद उपलब्ध नहीं हो रहा है। यह आरोप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परमजीत सिंह मड्डू ने गांव बामला, कायला व सांगा गांवों में ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कही।
मड्डू ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान है। खासतौर पर किसान पिछले काफी समय से परेशान चल रहा है। हर रोज डीजल और पैट्रोल के बढ़ते हुए दाम के चलते किसानों को काफी दिक्कत हो रही है। धान व बाजरे की खरीद नहीं हो पा रही है। मजबूरीवश किसानों को औने-पौने दामों पर अपनी फसलें बेचनी पड़ रही है जबकि सरकार का दावा है कि एमएसपी पर बाजरे की खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का बाजरे की फसल का एक-एक दाना खरीदने का दावा पूरी तरह से फेल हो रहा है। दूसरी तरफ डीएपी खाद की भारी कमी बनी हुई है। यहां तक महिलाओं को भी डीएपी खाद के लिए डीएपी सैंटरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हालात यह हैं कि दो-दो दिन तक लाईनों में खड़े होने के बाद भी किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। यह सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि डीएपी खाद की कमी को लेकर पूर्व मंत्री किरण चौधरी व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भी आवाज उठा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अगर डीएपी की कमी को शीघ्र पूरा नहीं किया तो कांग्रेस किसानोंके साथ मिलकर आंदोलन करने पर मजबूर होगी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।