पूज्य गुरू जी की फरलो अवधि शांतिपूर्ण रही: पुलिस प्रवक्ता

Published On

गुड़गांव(सच कहूँ न्यूज)। 21 दिन की फरलो (Furlough) अवधि पूर्ण होने पर पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां आज वापिस सुनारिया चले गए। गुरूग्राम नामचर्चा घर से 10:30 बजे रवाना होकर पूज्य गुरू जी करीबन 11:20 पर सुनारिया पहुंच गए। पूज्य गुरू जी की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरू जी ने फरलो के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए अपने परिवार के साथ 21 दिन बिताए और तय समय से कुछ घंटे पहले ही वापिस सुनारिया चले गए।

उधर गुरूग्राम पुलिस प्रवक्ता (Furlough) सुभाष बाकण ने भी सच कहूँ को बताया कि पूज्य गुरू जी के गुरूग्राम प्रवास के दौरान शहर में पूर्णत: शांति बनी रही एवं डेरा श्रद्धालुओं ने भी पुलिस प्रशासन की व्यवस्था में कोई व्यवधान पैदा नहीं किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts