श्री दाधीच महासभा के रघुबीर शर्मा बने प्रधान

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। श्री दाधीच महासभा की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए भगवान श्री परशुराम धर्मशाला में एक बैठक जुगल किशोर करेसिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में अखिल भारतीय दाहिमा ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चंद्र दाधीच बायंवालों भी मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन जुगल किशोर करेसिया की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें जुगल किशोर करेसिया, पटेल प्रसाद शर्मा, जुगलाल शर्मा, राजेश कुमार शर्मा शामिल थे। Sirsa News

समिति ने रघुवीर शर्मा को प्रधान, मनमोहन शर्मा को सचिव, सुभाष चंद्र शर्मा को सह सचिव, मनीष शर्मा को कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार शर्मा को सह कोषाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने बताया कि आपसी विचार-विमर्श के बाद आगामी 26 अप्रैल को कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा तथा उसी दिन नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। नवनियुक्त प्रधान रघुबीर शर्मा ने कहा कि वे समाज की ओर से दी गई जिम्मेदारी को श्रद्धा से निभाएंगे।

इस मौके पर बनवारी लाल रिणवा, प्रेम कुमार तिवारी, डॉ. राजेश दाधीच, दिनेश दाधीच, सुनील दाधीच, सीताराम दाधीच, अजय दाधीच, रवि दाधीच, नरोत्तम दाधीच, ओमप्रकाश तिवारी, जतिन दाधीच, दक्ष दाधीच, ललित कुमार, नरोत्तम दाधीच, ओमप्रकाश, मनोज कुमार, राकेश कुमार, मंदिल दाधीच, पारस दाधीच, दुष्यंत दाधीच, दीपक दाधीच नोहर, पवन दाधीच, जयमोहन दाधीच, बाबूलाल करेसिया, अजय कुमार, कमल दाधीच, सुशील दाधीच दड़बा, संदीप दाधीच, सुभाष नोहर व कुलदीप दड़बा सहित समाज के अन्य महानुभाव मौजूद थे। Sirsa News

About The Author

Related Posts