राहुल गांधी आज दिल्ली हरियाणा और मध्य प्रदेश में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

छठे चरण में 12 मई को 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव

नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव 2019 में अब सिर्फ दो चरण का मतदान शेष रह गया है। लिहाजा सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करने में जुट गए हैं। सभी पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों को आखिरी दो चरणों को साधने के लिए मैदान में उतारा हुआ है। छठे चरण में 12 मई को 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव है। भाजपा की तरफ से जहां खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रिय अध्यक्षअमित शाह ने मोर्चा संभाला है,

तो कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा मतदाताओं को साधने के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज तीन राज्यों में ताबड़तोड़ जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी आज दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस के लिए तीनों जगहों से सीट निकालना कभी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

दिल्ली की 7 सीटों पर चुनाव

12 मई को छठे चरण में दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। लोकसभा चुनाव 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की सभी 7 सीटों पर कब्जा जमाया था। यहां कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोटिंग

छठे चरण में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर मतदान है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यहां से 7 सीटों पर जीत मिली थी। यहां से कांग्रेस के खाते में मात्र एक सीट आई थी। 2 सीटें इंडियन नेशनल लोकदल को मिली थी।

मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान

साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने छठे चरण में 8 में से 7 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था। कांग्रेस को यहां से सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts