पूज्य गुरु जी सभी धर्मों और संत-महापुरुषों का सम्मान करते हैं : डेरा प्रबंधकीय समिति

Published On

सरसा। (सच कहूँ न्यूज) डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां हमेशा से ही सभी धर्मों व सभी धर्मों के महापुरुषों, संतों का सम्मान करते हैं। पूज्य गुरु जी अपने सत्संगों में अक्सर ही सभी धर्मों के संत, पीर, फकीरों को भगवान का स्वरूप बताते हैं, और साध-संगत को उनके दिखाए भक्ति और सेवा के मार्ग पर चलने का उपदेश देते हैं। ये बात डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधकीय समिति ने प्रैस को जारी एक विज्ञप्ति में कही।

प्रबंधकीय समिति ने कहा कि पूज्य गुरु जी अक्सर ही संत कबीर जी, संत रविदास जी की पवित्र वाणी और उनके महान संदेश के माध्यम से साध-संगत को बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा देते हैं। पूज्य गुरु जी पर महान संतों की बेअदबी का आरोप लगाना सरासर गलत है। संतों, पीर-फकीरों, ऋषि-मुनियों बारे गलत बोलना तो दूर ऐसा सोचना भी पूज्य गुरु जी पाप समझते हैं। डेरा सच्चा सौदा में सभी धर्मों व सभी धर्म के संत-महापुरुषों का हमेशा सत्कार किया जाता है। करोड़ों साध-संगत इस बात की गवाह है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts