नारनौल में सड़क हादसा, पेड से टकराई कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Published On

नारनौल। नारनौल में बड़ा सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नारनौल के सिंघाना रोड पर बुधवार रात तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी पांचों लोगों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हजारीलाल (56) निवासी गांव दुगार्पुर पटौदी, गौतम सैनी (31) निवासी पुरानी सराय नारनौल, हंसराज (55) निवासी गांव सैदपुर सोनीपत, जय भगवान (45) निवासी गांव टैण्ठा कैथल और ओम प्रकाश (49) निवासी अशोक नगर दिल्ली महेंद्रगढ़ के गांव बापडोली में एक कुआ पूजन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए गए थे। जानकारी के अनुसार, ये सभी आर्मी टेक्निकल स्टाफ दिल्ली में काम करते थे।

वापसी में बुधवार रात लगभग साढ़े दस बजे उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पांचों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts