बिजली विभाग का SDO और JE 77हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Published On

पानीपत (सन्नी कथूरिया)। पानीपत में स्टेट विजिलेंस टीम की जिला इकाई ने बिजली निगम के SDO और JE को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों एक ठेकेदार के काम के बिल पास करने की एवज में 77 हजार रिश्वत ले रहे थे। दोनों के खिलाफ करनाल विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– आग से जलकर खाक हो गया गरीब का आशियाना

विजिलेंस इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि उन्हें एक ठेकेदार ने शिकायत दे बताया था कि उसने काबड़ी रोड पर सब डिवीजन बनाने का काम लिया था। उसने सभी सरकारी नियमों एवं शर्तों को पूरा करते हुए यह ठेका लिया था। उसने साल 2021 में इस काम का ठेका लिया था। जिसका काम अभी चल रहा है। अभी तक हुए काम की पेमेंट करीब 19 लाख रुपए बकाया थी। इन बिलों को पास करवाने के लिए वह बिजली निगम के लगातार चक्कर लगा रहा था। संबंधित अधिकारियों से गुहार लगा रहा था। इसी बीच उससे SDO राकेश कुमार व JE राजेश कुमार ने रिश्वत मांगी। उनसे 77 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। सौदा तय होने के बाद शिकायतकर्ता विजिलेंस के पास पहुंचा और शिकायत दी।

शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया। अधिकारियों की जानकारी में मामला लाकर एक रेडिंग पार्टी तैयार की। रेड के लिए सरकारी गवाह भी साथ लिए। पूरी प्लानिंग के साथ शुक्रवार को बिजली निगम कार्यालय में पहुंचे। जैसे ही शिकायतकर्ता ने उन्हें रुपए दिए, टीम ने दोनों को काबू कर लिया। उनके हाथ धुलवाए गए तो पानी गुलाबी हो गया। रिश्वत में लिए 77 हजार की राशि भी बरामद कर ली गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts