अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
शिक्षा और रोजगार
भिवानी से गयाजी जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन स्थगित
Published On
(Trains canceled from Bhiwani to Gaya)
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी से गयाजी के लिए 7 मई से शुरू होने वाली स्पेशल श्रमिक ट्रेन को अभी स्थगित कर दिया गया है। स्टेशन मास्टर जी.के. गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार की मांग पर यह ट्रेन चलाई गई थी, जो कि अभी रद्द कर दी गई है। गौरतलब है कि लॉकडाऊन के दौरान बिहार के जो मजदूर भिवानी में फंस कर रह गए थे, उन मजदूरों को अपने-अपने घर पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार की मांग पर केंद्र सरकार द्वारा स्पेशल श्रमिक ट्रेनों को चलाया जा रहा था।
7 मई से दोपहर दो बजे से भिवानी स्टेशन से रवाना होती। लेकिन अभी इन ट्रेनों को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी इस बारे भी सूचना नही है कि अब दोबारा ट्रेन कब चलेगी।