संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में 10 जुलाई से शुरू होंगे श्रावण मास के कार्यक्रम, मंदिर की ओर से मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित कैबिनेट को दिया गया निमंत्रण

Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: संगमेश्वर महादेव मंदिर अरूणाय में कल से श्रावण मास के कार्यक्रम शुरू होंगे। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत रविंद्र पुरी और सचिव महंत विश्वनाथ गिरी के सानिध्य में 10 जुलाई से 9 अगस्त तक होने वाले कार्यक्रमों के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी को भी आमंत्रित किया गया है। मंगलवार को उनके निवास स्थान पर मंदिर की ओर से सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने निमंत्रण पत्र सौंपा। Pehowa News

इसके अलावा प्रदेश सरकार की कैबिनेट में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, खेल मंत्री गौरव गौतम, सामाजिक अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली को भी निमंत्रण सौंपा गया। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। थानापति महंत धीरज पुरी ने बताया कि श्रावण के दौरान सुबह चार बजे आरती, उसके बाद एक घंटा श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए समय रखा जाएगा, 5 बजे बेलपत्र पूजा शुरू होगी। 9 से साढ़े 11 तक पार्थिव पूजन होगा। शाम को 5 से 9 बजे तक श्रृंगार दर्शन होंगे।

उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का भंडारा होगा। श्रावण मास शिवार्चन महोत्सव एवं अखंड रुद्राभिषेक भी होगा। 21 जुलाई को जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं की शादी मंदिर की ओर से करवाई जाएगी। हर सोमवार को रात्रि 9 बजे से 10:30 बजे तक भस्माभिषेक होगा। जबकि प्रतिदिन सुबह 9 से 11:30 बजे तक पार्थेश्वर शिवलिंग विसर्जन पूजा होगी। सेवा दल के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि 22 जुलाई को कावड़ लेकर आने वाले श्रद्धालु जल चढ़ाएंगे। 8 अगस्त को श्रावण समाप्ति का भंडारा होगा। Pehowa News

यह भी पढ़ें:– Kerala Tourist Places: पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है ये जगह

About The Author

Related Posts