विपक्ष को लेकर श्रुति चौधरी ने दिया ये बड़ा बयान
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की सांस्कृतिक अखंडता व आत्मसम्मान का पर्व: सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी
भिवानी। हरियाणा की महिला बाल विकास एवं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी (Shruti Choudhry) ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की सांस्कृतिक अखंडता और आत्मसम्मान का पर्व है। सोमनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। लंबे समय के बाद इस ज्योतिर्लिंग को फिर से नए स्वरूप में तैयार किया गया है। जो हमारे लिए गौरव की बात है।
यह बात उन्होंने भिवानी के जोगीवाला मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर अपने संबोधन में कही। इस मौके पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को लेकर एक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई। जहां बड़ी संख्या में आमजन ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर उनके साथ भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ व बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि सहित आमजनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ आॅनलाईन माध्यम से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में हिस्सा लिया।
सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दक्षिण हरियाणा के साथ भिवानी जिला में नहरी पानी की कोई कमी नहीं है। वे खुद इस चीज की मॉनिटरिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि नहर से जलघरों व डिग्गियों तक पानी पहुंचाने के लिए मशीनों की क्षमता बढ़ाए जाने की आवश्यकता है, ताकि फुल कैपेसिटी से पानी जलघरों को मिल पाए। इसके लिए वे पब्लिक हैल्थ मिनिस्टर रणबीर गंगवा से बात करेंगी तथा पब्लिक हैल्थ अधिकारियों को उन्होंने पहले ही कैपेसिटी बढ़ाने के लिए कह दिया है।उन्होंने आश्वासन दिया कि भिवानी जिला में पीने के पानी की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। वही उन्होंने हरियाणा प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर कहा कि लेबर डिपार्टमेंट के अधिकारियों व मंत्रियों से बात करके सुलझाया जाएगा तथा सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा।
देश में विपक्ष जरूर होना चाहिए: श्रुति चौधरी
बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व देश की गृह मंत्री तथा भाजपा की मेहनत है। जिन्होंने ग्राऊंड लेवल पर जाकर कार्य किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में विपक्ष जरूर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कमजोर लीडरशिप है।
विपक्ष के लोगों को जमीन पर आकर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बंगाल में भी ममता बैनर्जी की पार्टी ने भाजपा का मुकाबला किया। कांग्रेस बंगाल चुनाव में नदारद नजर आई। वहीं प्रधानमंत्री द्वारा विदेशी यात्रा ना करने, सोना ना खरीदने व ईंधन की बचत किए जाने संबंधी प्रश्न पर उन्होंने कहा कि विश्व में परिस्थितियां बदली है। प्रधानमंत्री के मुंह से खुद यह बात आई है, इसे गंभीरता से लेना चाहिए। यदि ध्यान रखकर कार्य किया जाएगा तो यह समय बगैर कठिनाइयों के बीत जाएगा।

About The Author