Sirsa News: जिन हाथों ने शहर चमकाया, उन्हीं के साथ बैठकर मनाई दीपावली

पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने 400 सफाईकर्मियों को किया सम्मानित, एक पंगत में बैठकर किया भोजन

Published On

Sanitation Workers Felicitation: सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। दीपावली महोत्सव के चौथे कार्यक्रम के तहत रॉयल हवेली में परिवार मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, उनके बेटे मनीष सिंगला और पौत्र लक्ष्य सिंगला ने शहर के करीब 400 सफाई कर्मचारियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया। समारोह में सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए प्रो. गणेशी लाल, मनीष सिंगला और लक्ष्य सिंगला ने सफाई कर्मचारियों के साथ एक ही पंगत में बैठकर भोजन किया और दीपावली की खुशियां साझा कीं।

इस दौरान सफाई कर्मचारियों को शहर का स्वच्छता प्रहरी बताते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। प्रो. गणेशी लाल ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और बीमारी मुक्त रखने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका अहम है। वे हमारे समाज और परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। उनके साथ बैठकर भोजन करना और त्योहार की खुशियां साझा करना गर्व और सौभाग्य की बात है।

मनीष सिंगला ने सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह में दीपावली, धनतेरस, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, गुरु पर्व और विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं भी दी गईं। सम्मान और आत्मीयता से अभिभूत सफाई कर्मचारियों ने सिंगला परिवार का आभार जताया। कार्यक्रम में सामाजिक समानता और भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts